दस साल से फरार चल रहे बस स्टैड़ ऐजेंट हरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास वर्मा गिरफ्तार
दस साल से फरार चल रहे जिले के टॉप टेन अपराधी विकास वर्मा को बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास वर्मा ने लगभग दस साल पूर्व अपने ही दोस्त सह पार्टनर बस स्टैंड ऐजेंट हरेन्द्र सिंह को कुख्यात संतोष पासवान से मिलकर हत्या करा दी थी। जिसमें परिजनों से विकास वर्मा को अपरोपी बनाया था।
केटी न्यूज/बक्सर

जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। जानकार सूत्रों कि मानें तो विकास वर्मा हरेन्द्र सिंह के अच्छे मित्र के साथ पार्टनर भी वे दोनों जमीन कारोबार से जुडे थे। उसी में विकास वर्मा कुछ हेरा-फेरी करने लगे। जिसमें हरेन्द्र ने उसे फटकार लगाई थी। जिसके बाद से विकास वर्मा हरेन्द्र को ठिकाने लगाने के फिराक में लग था। उसके बाद कुख्यात शुटर संतोष पासवान की मदद से उनकी गोलीमार कर हत्या करा दी।

घटना के दिन विकास वर्मा ने मछली पार्टी दी थी। वहां से खाना खाकर अपने घर रहे थे। उसी दौरान विकास वर्मा ने घटना को अंजाम दिलाया। विकास वर्मा की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के वीर कुवंर सिंह कॉलोनी से हुई है। । इस मामले में अन्य आरोपियों की सजा हो चुकी है। विकास वर्मा उसके बाद भी परिजनों को धमकी देता था। गिरफ्तारी की पुष्टि बक्क्सर एसपी शुभम आर्य ने की।