चैत रामनवमी के दिन निकलेगा भव्य महाबीरी झंडा जुलूस, तैयारी तेज
डुमरांव में हर साल की भांति इस वर्ष भी चैत नवरात्र के मौके पर भव्य रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। यह आयोजन श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के बैनर तले आयोजित किया जाता है।
-- श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के बैनर तले हर साल आयोजित होता है कार्यक्रम, 27 मार्चा को मनाया जाएगा वासंतिक नवरात्र
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव में हर साल की भांति इस वर्ष भी चैत नवरात्र के मौके पर भव्य रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। यह आयोजन श्री महाबीरी झंडा पूजा समिति के बैनर तले आयोजित किया जाता है। आयोजन को सफल व भव्य बनाने के लिए समिति ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को समिति के संयोजक गुप्तेश्वर प्रसाद उर्फ गुरूजी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई तथा कार्यक्रम के दृष्टिकोण से कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन केशरी, अनिल कुमार, दीपक रौनियार, सचिव मनोज केशरी, उप सचिव कृष्ण मुरारी केशरी, विनोद केशरी कोषाध्यक्ष नीरज केशरी, उप कोषाध्यक्ष ओमवीर, आशीष केशरी, सूचना प्रभारी दयाशंकर प्रसाद को बनाया गया।

इसके अलावे अभिषेक, सत्यम, अंकित, आर्यन व कल्लू गोंड को कार्य समिति सदस्य जबकि संरक्षक मंडल में सुमीत कुमार गुप्ता, विकास ठाकुर, सत्यजीत, राजेश, मनोज, आशीष राय, मनोज वर्मा, पिंटू वर्मा, मदनजी गुप्ता तथा राजेश मिश्रा को शामिल किया गया है। संयोजक ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम पहले की तुलना में और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंनें बताया कि 27 मार्च को सुबह आठ बजे छठिया पोखरा महावीर मंदिर में हवन-पूजन एवं रथ पूजन के पश्चात उसी दिन नगर भ्रमण करते हुए संध्या चार बजे राजगढ़ के फाटक से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस को आकर्षक व भव्य बनाने के लिए हाथी, घोड़ा व उंट के साथ ही कई जगहों के प्रसिद्ध ढोल-तासे को शामिल किया गया है तथा कई तरह की झांकियां भी शामिल होगी। आयोजन को ले समिति सदस्यों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। हर दिन आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी कार्य किए जा रहे है।

