Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से मोकामा जा रहे दो आरपीएफ जवानों का शव सेवराई तहसील के गहमर थाना अंतर्गत बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने से चारों तरफ़ सनसनी फैल गई।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा
आरपीएफ जवान की फाइल फोटो

दोनों आरपीएफ जवान डीडीयू से मोकामा के लिए बाड़मेर गुवहाटी एक्सप्रेस से  रवाना हुए थे

डीडीयू रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखे गए हैं दोनों जवान

गहमर थाने के बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों जवानों का शव

केटी न्यूज /गाजीपुर

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से मोकामा जा रहे दो आरपीएफ जवानों का शव सेवराई तहसील के गहमर थाना अंतर्गत बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने से चारों तरफ़ सनसनी फैल गई। दोनों जवानों की पहचान हो गई है। इसमें एक जमानिया थाना क्षेत्र के देवैथा निवासी जावेद खान पुत्र फिरोज खान के रूप में हुई है।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

जबकि दूसरे जवान की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम करथ थाना तरारी जनपद भोजपुर (आरा) बिहार के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों ही जवान डीडीयू से मोकामा के लिए ट्रेन संख्या 15631 बाड़मेर गुवहाटी एक्सप्रेस से सोमवार की रात 12:50 बजे डीडीयू से रवाना हुए थे। इसकी डीडीयू रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में फुटेज भी मिली है। दोनों पुलिस कर्मियों को सुबह 8:00 बजे मोकामा में रिपोर्टिंग करनी थी, जहां से वह पुनः दिल्ली के लिए रवाना होते।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

इन आरपीएफ जवानों के मोकामा न पहुंचने पर संबंधित विभाग द्वारा डीडीयू आरपीएफ कमांडेंट को इसकी सूचना दी गई। साथ ही विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा मिसिंग दोनों जवानों के मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए खोजबीन शुरू की गई। दोनों जवानों का शव सुबह गहमर थाना क्षेत्र के देवकली व बकैनिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर क्षत -विक्षत हालत में मिला। जिसे स्थानीय पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात दिखाकर मर्चरी हाउस गाजीपुर भेज दिया था।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

पुलिस ने बताया कि जवान जावेद खान का चेहरा व हाथ में गंभीर छोटे लगी थी, तो प्रमोद कुमार का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में ट्रैक किनारे झाड़ियां में मिला था। मृतक जवान जावेद खान के भाई फैजान खान ने मृतक की शिनाख्त करते हुए घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं मामले में आरपीएफ कमांडेंट डीडीयू जतिन विराज ने गहमर कोतवाली पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में पुलिस व मौजूद ग्रामीणों से जानकारी  भी ली।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

मृतक की पहचान की आशंका को लेकर परिजन देर शाम गाजीपुर मर्चरी हाउस पहुंचे जहां उन्होंने मृतक की पहचान आरपीएफ जवान जावेद खान पुत्र फिरोज खान निवासी देवैथा के रूप में की। घटना के बाद मृतक के पारिवारिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई व पांच बहनों में सबसे बड़ा है। जिसकी तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। इसकी एक बेटी भी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह -तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

हत्या:ऑन डियूटी दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव,डीडीयू से ट्रेन लेकर जा रहे थे मोकामा

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस नगर डीडीयू रंजीत कुमार ने बताया कि गहमर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक किनारे मिले दोनों शव आरपीएफ जवान जावेद खान एवं प्रमोद कुमार के है। मामले में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से छानबीन की जा रही है। हत्या को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।