Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

हम सभी जानते हैं कि जीवन में कई बार ऐसा होता है कि पैसों की तंगी की वजह से रिश्ते खराब होने लग जाते हैं।जीवन में आर्थिक मजबूती होती है

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़
Vastu shastra

केटी न्यूज़/दिल्ली

हम सभी जानते हैं कि जीवन में कई बार ऐसा होता है कि पैसों की तंगी की वजह से रिश्ते खराब होने लग जाते हैं।जीवन में आर्थिक मजबूती होती है, तो ज्यादातर समस्याएं आपसे दूर होने लग जाती हैं। खासतौर पर पैसों से जुड़ीं परेशानियां नहीं रहतीं।  ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप मेहनत करने के साथ कुछ ऐसे उपाय भी करें। जिससे कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

वास्तु शास्त्र में ऐसे नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार घर की कुछ जगह ऐसी होती हैं, जहां पर कूड़ा-कर्कट नहीं रखा जाना चाहिए, वरना इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। आइए, जानते हैं घर में कहां-कहां कूड़ेदान नहीं रखा जाना चाहिए।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

आजकल बहुत से लोग दीवार पर लकड़ी का मंदिर लगाते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप मंदिर के नीचे डस्टबिन न रखें। इसके अलावा जिस कमरे में आपका पूजा घर है, आपको वहां भी डस्टबिन रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरसती क्योंकि माता लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करतीं, जहां पर कूड़ा फैला रहता है।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

सूर्य पूर्व दिशा में उदय होता है इसलिए इस दिशा को शुभ माना जाता है। ऐसे में आपको पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में आर्थिक तंगी आती है। साथ ही पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से धन संचय करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में भूलकर भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। उत्तर-पश्चिम दिशा में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। आप अगर इस दिशा में कूड़ेदान रखते हैं, तो आपको धन हानि होती है। आपको उत्तर-पश्चिम दिशा को हमेशा साफ ही रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा धन से जुड़ी हुई है।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कूड़ेदान न रखें। कूड़ेदान को मुख्य द्वार पर रखने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। वहीं, मुख्य द्वार पर कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा घर कर लेती है, इसलिए आपको कूड़ेदान को मुख्य द्वार यानी मेन गेट पर रखने से बचना चाहिए।

इन जगहों पर बिल्कुल ना रखे कूड़ादान, लक्ष्मी मां होंगी नाराज़

आप अगर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान रखना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार इस दिशा को कूड़ेदान रखने के लिए बेहतर बताया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।