Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

शुक्रवार को हुई हल्की बारिश में ही डुमरांव की मुख्य सड़क स्टेशन रोड जलमग्न हो गई है। जिस कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्टेशन रोड में विष्णु मंदिर से लेकर राज हाई स्कूल के खेल मैदान के सामने तक करीब आधा दर्जन जगहों पर जलजमाव हो गया था। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

केटी न्यूज/डुमरांव

हल्की बारिश के बाद मुख्य सड़क पर जलजमाव देख शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि हल्की बारिश में ही मुख्य सड़क पर इस कदर जलजमाव हो गया तो भारी बारिश होने पर क्या स्थिति होगी।बता दें कि अभी बरसात की शुरूआत ही है तथा एक भी जोरदार बारिश नहीं हुई है। बावजूद विष्णु मंदिर, लालगंज कड़वी, नगर परिषद कार्यालय के समीप तथा राज हाई स्कूल के खेल मैदान के मुख्य निकास सहित कई अन्य जगहों पर जलजमाव देखने को मिला।

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

जानकारों का कहना है कि स्टेशन रोड के दोनों किनारे स्थित चाट का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके अलावे इस पथ में नाला का भी अभाव है। जबकि सड़क किनारे घर बनाने वालों ने अपने घर के बेस को मुख्य पथ से उपर बना लिया है। जिस कारण बारिश होने पर सड़क पर ही जलजमाव हो जा रहा है। जलजमाव होने से पहले से ही जर्जर हो चुकी स्टेशन रोड की सड़क के पूरी तरह से चौपट होने का खतरा बन गया है। 

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

जलपुत्र के नाम से विख्यात व नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने एनएचएआई के अधिकारियों व नप ईओ से संयुक्त रूप से इस पथ के किनारे के चाट पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने तथा सड़क किनारे नाला बनवाने की मांग की है।

हल्की बारिश में ही जलमग्न हुई डुमरांव की मुख्य सड़क

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।