Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ा जिले का एक और लाल, शव आते ही छलकी आंखे

कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ा जिले का एक और लाल, शव आते ही छलकी आंखे

- काश्मीर में पोस्टेट थे छोटकी बसौली के अक्षयबर यादव

- हार्ट अटैक आने से हुई मौत, पिता का इकलौता संतान था मृतक

केटी न्यूज/ डुमरांव

जिले का एक और सीमा की रक्षा के दौरान शहीद हुआ है। शहीद जवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के छोटकी बसौली निवासी व बीएसएफ का हेड कांस्टेबल अक्षयबर यादव उम्र 45 वर्ष कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ गया है। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे ड्यूटि के दौरान ही हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई है। उसकी पोस्टिंग काश्मीर के पंथा चौक पर थी।

कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर चढ़ा जिले का एक और लाल, शव आते ही छलकी आंखे

वह बीएसएफ 33 वी बटालियन में पोस्टेड था तथा दो दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उसके परिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक अपने पिता सुखराम यादव का इकलौता संतान था तथा उसे दो पुत्र व एक पुत्री भी है। घटना के जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक की पत्नी रीना देवी, पिता समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पिता भी बीएसफ से रिटायर्ड हुए है।

उसके करीबी रिश्तेदार पिंटू यादव ने बताया कि बुधवार को उसका शव पैतृक गांव छोटकी बसौली लाया गया। जहा परिजनों को अंतिम दर्शन कराने के बाद बक्सर स्थित मुक्ति धाम चरित्रवन में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उसके बटालियन से आए जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अक्षयबर की मौत की खबर से छोटकी बसौली में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो वह काफी मिलनसार व व्यवहार कुशल था तथा छुट्टियों में जब गांव आता था तो सबके प्रति समादर रखता था। जिस कारण इस घटना के बाद पूरा गांव मर्माहत है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।