चक्की पुलिस की सख्ती से 80 लीटर शराब जब्त

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच अवैध कारोबारियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। चक्की थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 80 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लक्ष्मण डेरा भागड़ त्रिमुहानी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

चक्की पुलिस की सख्ती से 80 लीटर शराब जब्त

केटी न्यूज/चक्की

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच अवैध कारोबारियों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। चक्की थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 80 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लक्ष्मण डेरा भागड़ त्रिमुहानी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से शराब की खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान व्यासी निवासी नन्हू यादव, पिता सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके पास से 200 एमएल की 270 बोतल (54 लीटर) और 180 एमएल की 144 बोतल (करीब 25.92 लीटर) जब्त की है। कुल 79.92 लीटर शराब बरामद की गई। शराब ढुलाई में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।