Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भारत पाकिस्तान को किसी भी आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा-पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया।वहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों का हौसला बढ़ाया।

भारत पाकिस्तान को किसी भी आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा-पीएम मोदी
PM Modi

भारत पाकिस्तान को किसी भी आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा-पीएम मोदी

केटी न्यूज़/दिल्ली

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया।वहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों का हौसला बढ़ाया। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले 12 मई को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत किसी भी आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा।

ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद पीएम मोदी ने जवानों से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी और उनकी वीरता को सलाम किया। इस दौरे ने न केवल सैनिकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि पाकिस्तान को भी एक कड़ा संदेश दिया कि भारत की सेना हर चुनौती के लिए तैयार है।आदमपुर एयरबेस का दौरा इस बात का प्रतीक है कि भारत न केवल शब्दों में, बल्कि जमीन पर भी अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। खास बात यह है कि पाकिस्तान ने इसी एयरबेस पर हमले का झूठा दावा किया था, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

आदमपुर एयरबेस मिग-29 फाइटर जेट्स का गढ़ है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। 1971 के युद्ध में भी इस बेस ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। आज अपग्रेडेड मिग-29 ने लाहौर और कराची में दुश्मन के एयर डिफेंस को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना की रीढ़ टूट गई।

पीएम मोदी का जवानों के बीच पहुंचना और उनके साथ अनौपचारिक बातचीत ने सैनिकों में जोश भर दिया। इस दौरान जवानों ने उत्साह के साथ अपने अनुभव साझा किए। यह दौरा न केवल सेना के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि यह भी दिखाया कि सरकार हर कदम पर अपने सैनिकों के साथ खड़ी है।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पीएम का यह दौरा यह साबित करता है कि भारत किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।