Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

अयोध्या बनेगी NSG का हब,यूनिट विशेष हथियार और एंटी ड्रोन तकनीक से होगी लैस

अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड का हब बनेगा।गृह मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी।

अयोध्या बनेगी NSG का हब,यूनिट विशेष हथियार और एंटी ड्रोन तकनीक से होगी लैस
NSG

केटी न्यूज़/अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यह कई आतंकी संगठनों के रडार पर है।अयोध्या में NSG यूनिट विशेष हथियार और एंटी ड्रोन तकनीक से लैस होगी ।अयोध्या में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड का हब बनेगा।गृह मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अयोध्या के अलावा पठानकोट और केरल में भी NSG की यूनिट शुरू होंगी। अभी चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में NSG के रीजनल हब हैं।NSG का यह देश में छठवां हब होगा।

अयोध्या बनेगी NSG का हब,यूनिट विशेष हथियार और एंटी ड्रोन तकनीक से होगी लैस

NSG की यूनिट शुरू होने से स्थानीय पुलिस और CAPF यूनिट्स को मदद मिलेगी। किसी भी हमले की स्थिति में NSG तुरंत जवाबी एक्शन शुरू कर सकेगा।अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में NSG की यूनिट कुछ ही महीने में ऑपरेशनल हो जाएगी। वहीं पठानकोट और केरल में इस साल के अंत तक यूनिट शुरू होंगी |अभी हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के हाथों है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में PAC और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF गठन किया है।

अयोध्या बनेगी NSG का हब,यूनिट विशेष हथियार और एंटी ड्रोन तकनीक से होगी लैस

अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में NSG की यूनिट शुरू करने के फैसले के पहले कई दौर की बैठकें की गईं। अधिकारी ने बताया कि NSG की यूनिट शुरू करने के लिए तय किए गए तीनों स्थानों का चयन यहां खतरे की आशंका और आसपास के संवेदनशील जगहों से उनकी भौगोलिक निकटता के आधार पर किया गया है।अब ये देश का छठवां हब बनेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।