Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

रिश्तों को शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मामूली जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने ही सगे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह हृदयविदारक घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही धोबी टोल गांव वार्ड नंबर-7 की बताई जा रही है।

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

केटी न्यूज/पटना/बेगूसराय

मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंभू राम, पिता स्वर्गीय रामाशीष राम, निवासी रचियाही धोबी टोल के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि सुबह से ही जमीनी विवाद को लेकर उनके चाचा संजय राम और विनोद राम के साथ कहासुनी हो रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर दोनों चाचा ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को भी बेरहमी से पीटा गया।

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

विशाल ने बताया, “हम किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन मेरे पिता शंभू राम को चाचा संजय और विनोद ने पकड़ लिया और घर में बंद कर बेहरमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई।” घटना के बाद आरोपी संजय और विनोद सहित पूरा परिवार फरार हो गया।

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

मृतक के दूसरे पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि एक दिन पहले पंचायत हुई थी, जिसमें सरपंच और मुखिया की मौजूदगी में तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा तय हुआ था। सभी भाइयों ने उस फैसले को स्वीकार भी कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद विनोद कुमार ने पंचायत के फैसले का विरोध करते हुए फिर से झगड़ा शुरू कर दिया, जो देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में सिंघौल थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक को शुगर की बीमारी थी और मारपीट के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। 

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

रिश्ता शर्मसारः बड़े भाई को छोटे भाई ने पीट-पीट की हत्या

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।