Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

पांच साल की मासूम को बिस्किट खिलाने का लालच दे चाचा ने किया रेप, हत्या कर शव फेंका, नग्न हालत में लाश बरामद

पांच साल की मासूम को बिस्किट खिलाने का लालच दे चाचा ने किया रेप, हत्या कर शव फेंका, नग्न हालत में लाश बरामद

केटी न्यूज/पटना/सीतामढ़ी 

बिहार के सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पांच साल की एक मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा ही निकला है। यह वारदात मेजरगंज थाना इलाके के एक गांव की है। यह बच्ची बुधवार शाम से लापता थी। अंब उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसाार बच्ची के चाचा ने अपनी भतीजी को बिस्किट खिलाने का लालच देकर उसे खेत में ले गया और बच्ची के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर मासूम गला दबाकर हत्या भी कर दी। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। जब देर रात बच्ची घर वापस नहीं आई तो मासूम की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर बच्ची के चाचा को गिरफ्तार कर लिया।  बच्ची के चाचा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने मर्डर और रेप की पूरी कहानी उगली। 

पांच साल की मासूम को बिस्किट खिलाने का लालच दे चाचा ने किया रेप, हत्या कर शव फेंका, नग्न हालत में लाश बरामद

बताया जा रहा है कि,पहले तो बच्ची के परिवार वालो ने इसके लापता होने पर खोजबीन शुरू किया। लेकिन, जब बच्ची का सुराग नहीं मिला तो आखिरकार पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस से शिकायत मिलने के बाद स्थानीय लोगो के पूछताछ तथा सहयोग लेकर लड़की के चाचा को गिरफ्तार और उसके निशानदेही पर लड़की के शव को नग्न अवस्था में गन्ने के खेत से बरामद किया।

पांच साल की मासूम को बिस्किट खिलाने का लालच दे चाचा ने किया रेप, हत्या कर शव फेंका, नग्न हालत में लाश बरामद

उधर, घटना के संबंध में सीतामढ़ी सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया है कि आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वैज्ञानिक आधार पर पुलिस जांच कर रही है।गिरफ्तार की पहचान पूर्वी चंपारण के रमेश मांझी के रूप में की गई है जो दो दिन पूर्व ही गांव में आया था और रिश्ते में मृतिका का चाचा लगता है। इस वारदात से पूरे इलाके को झकझोर के रख दिया है 5 साल के मासूम बच्ची के साथ रेप और निर्मम हत्या के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है वहीं पुलिस ने मृतका बच्ची के शव को मेडिकल जांच व पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।