छह माह पूर्व हुई थी शादी दहेज लोभियों ने कर दी हत्या

छह माह पूर्व हुई थी शादी दहेज लोभियों ने कर दी हत्या

केटी न्यूज/पटना/नालंदा

दहेज लोभियों ने एक और बेटी जिदंगी जिने से पूर्व ही मौत के घाट उतार दिया। लाड़ली की मौत की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। वहीं ससुराल पक्ष भाग खड़ा हुआ। घटना जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के वर्गी बिगहा गांव में हुई। महज छह माह पूर्व वर्गी बिगहा गांव निवासी कंचन कुमारी 20 की शादी चन्दन कुमार से हुई थी। मृतका के चाचा मनीराम पासवान ने पुलिस को बताया कि शादी के समय 8 लाख रुपया नगद एवं एक अपाची मोटर साईकिल समेत कई चीजें उनके डिमांड पर दी गइ्र थी। परन्तु शादी के बाद से ही दहेज के खातिर लड़के वालों ने कंचन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लड़के पक्ष के लोग ना तो कभी कंचन से फोन पर बात करने देते थे और ना ही जाने पर मिलने देते थे। पैसे व अन्य वस्तु की डिमांड के लिए मेरी भतीजी की हत्या कर दिया लोगों ने। घटना की सूचना मिलने पर मृतिका के घर पहुंची पुलिस ने शव को कानूनी प्रकिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो  शव घर के आंगन के ग्रिल में रस्सी के सहारे लटका था। प्रथम दृष्टया गला दबा कर हत्या कर घर के आंगन के ग्रिल में रस्सी के सहारे लटका देने का मामला सामने आया है।