केटी न्यूज/पटना
भुजा-चाउमीन बेचने वाले दुकानदार का अपराधियों ने सिर धड़ से अलग कर उसे लेकर फरार हो गए। परजिनों ने धड़ को देखकर मृतक की पहचान की है। घटना कि सुचना मिलते ही जिले की पुलिस मृतक के सिर एवं अज्ञात अपराधियों को ढूढ़ने में जुटी हुई है। घटना बिहार के सहरसा जिले की है। वहीं मृतक की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा वार्ड नंबर 12 निवासी निर्मल साह 40 पिता स्वर्गीय जगदीश साह के रूप में हुई है।


मृतक के पुत्र रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि पिताजी प्रतिदिन की तरह शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब गोलमा थाना क्षेत्र के फॉरसाहा भुजा बेचने के लिए गए थे। परन्तु जब वो रात के नव बज गये घर नहीं लौटे तो हमलोगों नें उनकी खोजबीन शुरू की। पिताजी के मोबाईल पर कॉल जा रही थी परन्तु फोन रिसिव नहीं कर रहे थे।


जब उन्हें हमलोग ढूंढते हुए फॉरसाहा गांव के करीब पहुंचे तो देखा सड़क किनारे पिता का सर काटा हुआ शव पड़ा है। उनके ठेले को भी सड़क पर पलट दी गयी है। जिसके बाद हमलोगों ने पुरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और पिताजी के सिर को ढूंढने में लग गये। परन्तु कहीं नहीं मिला। जिसके बाद रविवार की सुबह कागजी कार्रवाई के बाद मृतक के धड़ को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया।






टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।