Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

"आरा में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, चालक फरार"

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र स्थित संदेश-अखगांव मार्ग पर गुरुवार शाम नारायणपुर गांव मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।

"आरा में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, चालक फरार"

केटी न्यूज़ / आरा

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र स्थित संदेश-अखगांव मार्ग पर गुरुवार शाम नारायणपुर गांव मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक छात्र की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी स्व. सुरेंद्र प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया।

मृतक के चचेरे भाई सन्नी कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम रितेश बाइक पर सवार होकर नारायणपुर बाजार से सामान खरीदने गया था। सामान खरीदने के बाद जब वह अपने गांव नसरतपुर लौट रहा था, तभी नारायणपुर गांव मोड़ के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने परिजनों को सूचना दी, और परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के परिवार में मां कुंती देवी, तीन बहनें रिंकी कुमारी, डिंपल कुमारी, पूनम कुमारी और एक भाई नीतीश कुमार हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, और मां कुंती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।