Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

सहार थाना ज्ञान क्षेत्र के बरुहीं बाजार की गुरुवार की देर शाम की घटना 

केटीन्यूज/आरा

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

नासरीगंज-सकडी स्टेट हाइवे पर सहार थाना क्षेत्र के बरुहीं बाजार में गुरुवार की शाम अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक रिटायर फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। मृत फौजी सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां निवासी 72 वर्षीय जनेश्वर साह थे।

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और सड़क पर उतर गये। ग्रामीणों ने पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी सहित अन्य सरकारी सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहे थे।

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

बाद में सीओ राकेश शर्मा और अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इधर, सूत्रों की माने अरवल पुलिस की ओर से पिकअप को पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फौजी गुरुवार की शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार रिटायर फौजी की मौत

तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फौजी के घर में कोहराम मच गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।