जेवरए मांगने पर विवाहिता की हत्या

जेवरए मांगने पर विवाहिता की हत्या

पिता का अरोप बोले फांसी लगाकर आरती की  किगइ है हत्या  

केटी न्यूज/आरा

थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव में गुरुवार की रात घरेलू विवाद में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी।उसकी आंख और नाक से खून निकल रहा था। गले पर काले रंग का निशान भी मिला है। मायके वालों की ओर से ससुराल के लोगों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

मृत महिला छोटकी सिंगही गांव निवासी विष्णु प्रसाद की 30 वर्षीया पत्नी आरती देवी थी। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस महिला के पति और ससुर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। इधरए आयर गांव निवासी केदार प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी मार्च 2016 में छोटकी सिंगही गांव निवासी भरत प्रसाद के पुत्र विष्णु प्रसाद के साथ की थी।

शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी सास गिरजा देवी द्वारा आरती के सारे गहने अपने पास रख लिया गया था। मांगने पर भी नहीं देती थी। उनके मन के अनुसार काम नहीं करने पर बेटों से पिटवाती थी। उसको लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था और ससुराल वालों द्वारा उसके साथ उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। छह माह पूर्व आरती देवी आयर गांव की गई थी।

15 दिन पूर्व ही अपने ससुराल छोटकी सिंगही लौटी थी। ससुराल जाने के बाद उसने सास से अपना गहना मांगेए तो उन्होंने देने से मना कर दिया। गुरुवार की रात उसके पति की ओर से फोन पर आरती द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी गयी। उस पर वह बेटी के ससुराल छोटकी सिंगही पहुंचेए तो देखा कि आरती घर में मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है। तब उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

केदार प्रसाद द्वारा गहने रखने के विवाद में ही पति विष्णु प्रसादए ससुर भारत प्रसाद और सास गिरजा देवी पर फांसी लगाकर आरती की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

आपसी विवाद में तीन बच्चों से छीना मां का प्यारए रो.रो कर तीनों  बेहाल 

पतिए पत्नी और सास के विवाद में तीन बच्चों से उनकी मां का प्यार छीन गया। तीनों के सर से मां का आंचल हमेशा के लिए उठ गया। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो.रोकर बुरा हाल था।बताया जा रहा है कि आरती को दो पुत्र गोविंदए आयुष और पुत्री हिमानी है। आरती तीन बहन और दो भाई में तीसरे स्थान पर थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।