Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

ट्रेन से की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन की मौत

ट्रेन से की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन की मौत

केटी न्यूज/आरा

 शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मां व दो बेटों की मौत हो गयी। दुघर्टना आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव रेलवे क्रासिंग के पास हुई। मृतकों की पहचान सेमरांव दुलौर टोला गांव निवासी पिंटू सिंह की 28 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी, ढाई वर्ष पुत्र प्रियांशु और एक वर्ष का पुत्र छोटू कुमार शामिल है। दुर्घटनास्थल पर दवा की शीशी भी मिली है। वहीं पुलिस प्रथम दुष्टया ट्रैक पार करने के दौरान तीनों के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका मान रही है। जबकि मृत महिला के मायके वालों की ओर से ससुराल वालों पर दहेज के लिए तीनों की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। उसे लेकर महिला के मायके और ससुराल वालों के बीच झड़प भी हुई। उस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उसमें मृत गुड़िया देवी के पिता शिव प्रसन्न सिंह और चचेरे भाई अशोक सिंह जख्मी हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। उसके बाद तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वैसे पुलिस घटना की हत्या और खुदकुशी सहित हर एंगल से छानबीन की जा रही है। मायके वालों के फर्दबयान के आधार पर भी जांच की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।