Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

गांव में मचा चित्कार: डूबने से मासूम समेत चार की मौत

गांव में मचा चित्कार: डूबने से मासूम समेत चार की मौत

- बैर तोड़ने के दौरान पैर फिसलने पर नदी में गिरे डूबने से मौत 

केटी न्यूज/भोजपुर

सोन नदी में डूबने से एक युवक समेत चार मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की हुजूम नदी के घाट पर  जमा हो गई। उग्र लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना बुधवार की दोपहर भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमन चक बालू घाट पर हुई। जहां सभी मृतक नूरपुर गांव निवासी है सुबह खेतों में गए थे। उसके बाद बैर तोड़ने अहिमन चक बालू घाट पर चले गए। उसी क्रम में पैर फिसल गया और चारों सोन नदी में गिर कर गिर गए कर डूब गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। मृतकों में दो चचेरे भाई है।

गांव में मचा चित्कार: डूबने से मासूम समेत चार की मौत

उनकी पहचान नूरपुर गांव निवासी शुभम कुमार 6 पिता जय चौधरी, अमित कुमार 16 पिता विरेन्द्र चौधरी,रोहित कुमार 12 पिता बजरंगी चौधरी,रोहित कुमार 9 पिता रामराय चौधरी के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश, एसआई विजय कुमार एवं संदेश सीओ उमेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा के द्वारा चारों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया। के किनारे 40 फीट की कई गड्ढे खोदे गए हैं। बालू माफियाओं द्वारा गड्ढे खोदने के कारण ही इन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।