Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कर्नाटक से पटना लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

कर्नाटक से पटना लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

केटी न्यूज/आरा

शनिवार की सुबह दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के पथरीघाट त्रिपोलिया निवासी नरेश मंडल का बेटा गुलशन कुमार बताया जा रहा है। वह कर्नाटक में मछली कंपनी में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। युवक के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि वह रविवार को पटना से कुछ लड़कों को लेकर मछली लोडिंग करने का काम करने के लिये कर्नाटक की मछली कंपनी में गया था। उसके बाद भी वहां कुछ लड़कों की कमी हो गई।

कर्नाटक से पटना लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

उसी सिलसिले में वह कुछ अन्य लड़कों को ले जाने कर्नाटक से पटना आ रहा था। शनिवार को वह ट्रेन पर चढ़ रहा था। तभी उसने उसे फोन कर कहा कि भाई तुम दानापुर स्टेशन चलाना मेरे पास पैसे नहीं है। इसके बाद उसने फोन रख दिया। इसी बीच यह घटना हो गई। इसके बाद आलमगंज थाना द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में बहन शांति देवी, आरती देवी, राजकुमारी और भाई राहुल कुमार है। उसकी मां उषा देवी की मृत्यु करीब पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां आरती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।