बक्सर : सर पर सेहरा सजने से दो दिन पहले उठ गयी ललन की अर्थी, घर में कोहराम पुराना भोजपुर जानी थी बरात

बक्सर : सर पर सेहरा सजने से दो दिन पहले उठ गयी ललन की अर्थी, घर में कोहराम पुराना भोजपुर जानी थी बरात

केटी न्यूज /आरा

बुधवार की सुबह आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बक्सर के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी दो दिन बाद शादी थी। वह बहन को लाने आरा जा रहा था। उसी समय अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी ललन महतो (21) पिता दीनानाथ महतो के रूप में हुई। दो दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। उसकी मंगलवार की रात ही तिलक आया था। घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची गई । सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके चचेरे जीजा मंटू कुमार सिंह ने बताया कि 26 मई को ललन की शादी होने वाली थी। मंगलवार की रात ही उसका तिलक आया था। उसी सिलसिले में बुधवार की सुबह वह अपनी बहन गीता देवी को गांव ले जाने के लिए बाइक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव गांव जा रहा था। तभी शाहपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस उसकी बाइक को रौंदते निकल गयी। उसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उसके बाद शाहपुर पुलिस द्वारा फोन कर घटना की सूचना दी गई। ब्रह्मपुर निवासी ललन कुमार की मौत उसके घर और होने वाले ससुराल में मातम पसर गया। शादी की शहनाई के बदले दोनों घरों में रोना धोना मच गया। उसके होने वाले ससुराल के लोग अभी ललन कुमार की शादी बक्सर के पुराना भोजपुर थाने के मझवारी गांव निवासी दिनेश महतो की पुत्री रीता कुमारी से तय हुई थी। 23 मई तारीख को तिलक था जबकि 26 को बारात थी। मंगलवार की यह रात धूम धाम से तिलक चढ़ गया। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तिलक की सुबह ही ललन सड़क हादसे का शिकार हो गया। सिर पर सेहरा सजने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था।