घर से निकला बहन के यहां जाने के लिए खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

घर से निकला बहन के यहां जाने के लिए खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

केटी न्यूज/ भोजपुर

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। दुघर्टना बुधवार की सुबह भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव बगही बधार में हुई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक अपनी बहन के घर जा रहा था। दुघर्टना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृतक की पहचान भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के रामकोसा गांव निवासी सुमंत कुमार यादव 22 पिता कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव अपनी बहन कंचन देवी के जाने के लिए घर से निकला था।

परन्तु वह उसके घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन बुधवार की सुबह बलिगांव बगही बाधर की ओर गए तो उन्होंने देखा कि उसका मृत शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद कोहराम मच गया।