Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

तीन भाभियों ने की महिला की पिटाई , जख्मी

तीन भाभियों ने की महिला की पिटाई , जख्मी

केटी न्यूज/औरंगाबाद 

देव थाना क्षेत्र के चरइया गांव में तीन भाभियों ने मिलकर एक 26 वर्षीय महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गयी। जख्मी की पहचान उक्त गांव निवासी जगदीश रिकियासन की पुत्री हेमंती कुमारी के रूप में हुई है। गुरुवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि हेमंती का कुछ वर्ष पूर्व शादी हुआ था।

तीन भाभियों ने की महिला की पिटाई , जख्मी

शादी के बाद उसके पति से तलाक हो चुका था। तलाक के बाद वह अपनी मायके में भाइयों के साथ रह रही थी, दूसरी शादी के लिए उसके भाई रिश्ता देख रहे थे। इसी दौरान उसकी तीनों भाभियों ने खर्च न उठाने को कह उसे ताना मारने लगी। इसी बात को लेकर बहस-बाजी शुरू हो गई जिसमें तीनों भाभियों ने मिलकर हेमंती की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।