घरेलू विवाद में ज़ख्मी व्यक्ति की इलाज़ के दौरान मौत, पांच हत्यारोपित भेजे गए जेल

केटी न्यूज/औरंगाबाद
घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी हों गया जिसका इलाज़ के दौरान देर रात सदर अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जम्होर थाना क्षेत्र के मोरडिहरी गांव की हैं। मृतक की पहचान उस गांव निवासी सखिचंद्र राम के रूप में की गई है।
वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान उस गांव निवासी मालिक चंद्र राम, संदीप राम, राजेश राम, अवधेश राम एवं राजू राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात घरेलू विवाद में आरोपियों ने सखिचंद्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने बताया कि मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया।