Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली
Keshav Times

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली 

केटी न्यूज/औरंगाबाद

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

अवैध हथियार के साथ दो नक्सलियों को पौथू थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार मौके से फरार हों गए। ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक थे, लेकिन इसके पुर्व ज़िला पुलीस एवं एसटीएफ पटना ने संयुक्त कार्रवाई में दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देसी पिस्टल, दो फायर किया हुआ खोखा, 11 जिंदा कारतूस एवं एक लिखा हुआ माओवादी का पर्चा बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

पकड़े गए नक्सली की पहचान ज़िले के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर गांव निवासी 52 वर्षीय ललन यादव एवं काली बिगहा गांव निवासी 26 वर्षीय सर्वेश भगत उर्फ श्रवण निराला के रूप में की गई है। प्रेस वार्ता अयोजित कर अपने कार्यालय कक्ष में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन संजय कुमार पांडे ने कहा कि बीते दिनों ईट भट्ठा मालिक से फोन पर रंगदारी मांगने की सूचना मिली थी जिसके अलोक में एक टीम का गठन किया गया।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना के सत्यापन को लेकर पौथू थाना क्षेत्र के बनाही कर्मा जाने वाली मुख्य सड़क से उत्तर की ओर पगडंडी पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को देख छह नक्सली पिस्टल से फायर करने लगें। मौक़े पर थानाध्यक्ष आकाश कुमार द्वारा सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

जबकि अन्य नक्सली मौक़े से फरार हों गए। पकड़े गए नक्सली ललन यादव का अपराधिक इतिहास रहा है। वहीं सर्वेश भगत उर्फ श्रवण निराला का पता लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई जिला पुलिस एवं एसटीएफ पटना की संयुक्त छापेमारी की गई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि संदर्भ में कांड दर्ज़ कर फरार नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार, चार मौक़े से फरार

वहीं इन पकड़े गए नक्सलियों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। इनकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। इनके विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगा ताकि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हों सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।