Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर मेला कार्यक्रम का आयोजन

तिलौथू प्रखंड के ग्राम पंचायत सरैया स्थित केंद्र संख्या 78 आंगनबाड़ी पर पोषण माह के अवसर पर एक मेला का आयोजन किया गया।

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर मेला कार्यक्रम का आयोजन

केटी न्यूज/ तिलौथू (रोहतास)

तिलौथू प्रखंड के ग्राम पंचायत सरैया स्थित केंद्र संख्या 78 आंगनबाड़ी पर पोषण माह के अवसर पर एक मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया संजय चौधरी, उप मुखिया अमित कुमार गुप्ता, और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित करके की।

मुखिया संजय चौधरी ने इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के माध्यम से सुपोषित समाज का निर्माण संभव है, जिसमें अन्नप्राशन, गोद भराई, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन का विशेष महत्व है। ये प्रयास स्वस्थ समाज के निर्माण में मददगार होते हैं।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। उप मुखिया अमित गुप्ता ने स्वस्थ जच्चा-बच्चा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को जन्म के पहले छह माह तक स्तनपान कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने मोटे अनाज के उपयोग को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया, जो स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है।

इस अवसर पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कंचन कुमारी, कामिनी कुमारी, वार्ड सदस्या तारा मुनि देवी, किरण देवी, अंजू देवी और अन्य सेविकाएं तथा सहायिकाएं मौजूद थीं। अंत में "सही पोषण, देश रोशन" के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।