Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर आज लगेगा स्वास्थ्य मेला

जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर आज लगेगा स्वास्थ्य मेला
मरीजों की जांच करते चिकित्सक

-स्वास्थ्य  मेला में टीबी, कैंसर, बीपी, शुगर सहित संचारी एवं गैर संचारी रोगों की होगी स्क्रीनिंग एवं जांच
-सभी केंद्रों पर योग के माध्यम से फिट रहने की दी जाएगी जानकारी

सासाराम | स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर पंचायत स्तर के लोगों तक तत्काल स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए कई कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर हेल्थ एंड  वेलनेस सेंटर की स्थापना कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस पहल से सरकार को सफलता भी मिल रही है। पंचायत स्तर पर संचालित हेल्थ एंड  वेलनेस सेंटर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है और लोग कई तरह की स्वास्थ्य सुविधा भी प्राप्त कर रहे। हेल्थ एंड  वेलनेस सेंटर को और बेहतर करने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है जिसमें प्रत्येक महीने के 14 तारीख को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले ही राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिला स्वास्थ्य समितियों को सूचित कर दिया है। हर महीने आयोजित स्वास्थ्य मेला के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।  जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इधर रोहतास जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरों पर मंगलवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रोहतास जिले में कुल 259 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे  हैं। जहां 14 फरवरी को हेल्थ मेला का आयोजन किया जाएगा।

सेंटर पर होगी कई गतिविधियां :
सासाराम प्रखण्ड अंतर्गत समरडीहा पंचायत स्थित हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर  की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सरिता कुमारी ने बताया कि 14 फरवरी को आयोजित होने वाले  स्वास्थ्य मेला को लेकर आशाकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में गर्भवती महिलाओँ की जांच, मधुमेह, रक्तचाप , कैंसर, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, एचआईवी, कोलेस्ट्रॉल सहित संचारी एवं गैर संचारी अन्य रोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच की  जाएगी। साथ ही योग के माध्यम से भी खुद को फिट रहने की जानकारी दी जाएगी। कम्युनिटी ऑफिसर ने बताया कि हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर इलाज के लिए लोग प्रतिदिन पहुंच रहे और स्वास्थ्य लाभ पा रहे  हैं।

रोहतास सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश पर सभी कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा और जिले में सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। काफी संख्या में लोग इलाज और जांच के लिए अपने गांव के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य मेला के लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा निर्देश के अनुसार जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक महीने के 14 तारीख को स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।