Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव के पास किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छित्तो गांव के पास किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और उसकी पहचान करने की कोशिश की। परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस जाकर युवक की पहचान की।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के मुस्तफा पुर गांव के निवासी पप्पू यादव का बेटा हेमंत यादव, जो 18 साल का था, घर से घूमने निकला था। लेकिन बृहस्पतिवार रात को छित्तो गांव के पास वह किसी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। 

जब हेमंत घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों ने शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की। तब उन्हें पता चला कि छित्तो के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर मरा है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां हेमंत की पहचान की। 

इस घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, राम सिंह चौहान, दिलीप पासवान, ओम प्रकाश मौर्य, रियाज अहमद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।