Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात
Keshav Times

घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/औरंगाबाद

ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुषकर्म के बाद गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के वक्त किशोरी का 14 वर्षीय भाई गांव में ही ट्यूशन पढ़ने चला गया था। इस दौरान आरोपित ने किशोरी को घर में अकेली देख दुषकर्म को अंजान दिया और विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मौक़े से फरार हो

घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

गया। घटना की सूचना पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इधर मामले में पुलिस ने किशोरी के मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना को लेकर किशोरी की मां ने बताया कि वह अपनी मायका रोहतास के गोथानी मठीया गई हुई थी। घर में किशोरी और उसका भाई था, किशोरी को अकेला देख गांव का ही 20 वर्षीय युवक मिथिलेश कुमार ने घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले में किशोरी का भाई ने बताया कि

घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

जब वह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट तो देखा की, आरोपित घर से बाहर निकल रहा है, इस दौरान उसने आरोपित को पकड़ने की कोशिश किया तो वह छत से कुदकर भाग निकला है। इस दौरान उसका चप्पल छुट गया। वहीं इसके बाद कमरें में देखा तो उसकी बहन मृत अवस्था में दुपट्टा से लटकी हुई थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया है कि मामले में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।