Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शाहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बेटी की शादी के छह दिन बाद उठा पिता का शव

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सरना रोड स्थित शाहपुर पुल के पास मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

शाहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बेटी की शादी के छह दिन बाद उठा पिता का शव

केटी न्यूज/आरा

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सरना रोड स्थित शाहपुर पुल के पास मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के लिलारी गांव निवासी 60 वर्षीय रमेश ओझा के रूप में हुई है। वह कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ झारखंड के रांची में रहते थे और वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, रमेश ओझा हाल ही में अपनी बेटी उषा ओझा की शादी में शामिल होने के लिए 4 दिसंबर को गांव आए थे। मंगलवार की शाम, वह गांव से शाहपुर बाजार की ओर जा रहे थे, तभी शाहपुर पुल स्थित सूर्य मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उन्हें खोजने की शुरुआत की। जब वह शाहपुर पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि थाना में एक लाश पड़ी है। इसके बाद परिजन शाहपुर थाना पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी, दो बेटे गुड्डू ओझा और राजन ओझा, और एक बेटी उषा ओझा हैं। रमेश ओझा के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जहां एक ओर बेटी की शादी से घर में खुशी का माहौल था, वहीं महज छह दिन बाद पिता की अर्थी उठने से पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया। इस दुखद घटना से मृतक की पत्नी और परिवार के सभी सदस्य बिलख-बिलख कर रो रहे थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।