पहले माफिया कानून को व्हील चेयर पर लाते थे, अब खुद व्हील चेयर पर : योगी

पहले माफिया कानून को व्हील चेयर पर लाते थे, अब खुद व्हील चेयर पर : योगी

नगर निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल का किया दौरा

केटी न्यूज/मऊ

यूपी में अब वह दौर नहीं जब माफिया का राज चलता था। अब प्रदेश में कानून का राज चलता है। भाजपा सरकार ने माफियाओं को व्हीलचेयर पर बैठाने का काम किया है। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही रही। यह बातें बुधवार को मऊ के जीवनराम इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। निकाय चुनाव में नगर पालिका मऊ भाजपा के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और माफिया बदमाश कानून के शिकंजे में हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है और जनता की सरकार चल रही है। आज पूरे यूपी में कानून का राज कायम है। जनता में एक नई उम्मीद और विश्वास जगी है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां कानून व्यवस्था को व्हील चेयर पर लाने का काम करते थे, लेकिन अब माफिया खुद व्हील चैयर पर बैठे हैं। जहां पहले की सरकार माफियाओं का साथ देने के साथ खुली छूट देते थे। वहीं वर्तमान सरकार माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रही है।

डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की भी जरूरत : इस सीएम दौरान सपा और बसपा पर जमकर बरसे। माफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को सही बताते हुए निकाय चुनाव में वोट डालने की बात कहे। साथ ही नगर में भाजपा की सरकार बनने पर बजट की कमी न होने का जनता को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। व्यापारियों को अपराधियों के पास धन पहुंचाना पड़ता था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने के बाद माफिया अपने बिल में दुबक चुके हैं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी को चमकाने के लिए डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की भी जरूरत है। सूबे के नगर विकास मंत्री एके शर्मा निकाय चुनाव में जीते हुए उम्मीदवार के साथ और बेहतर ढंग से काम करेंगे। जिससे आम नागरिकों की बेहतरी हो सकेगी।

निकाय चुनाव में नगर पालिका और नगर पंचायत के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए विकास के ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने जनपद वासियों को नगर में सरकार बनने के बाद सुरक्षा की और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के साथ जब नगर की सरकार के रूप में तीसरा इंजन भी जुड़ जाएगा। तब नगर वासियों को इसका लाभ समझ में आएगा। केंद्र और राज्य के साथ नगर में तेजी से विकास कार्य हो सकेगा। इसलिए नगर वासियों मऊ जनपद के नगर पालिका परिषद और सभी नगर पंचायतों में कमल खिलाने का काम करें।