भाजपा ने विनय कुमार का भव्य स्वागत, कहा—आंबेडकर के सपनों का भारत बनाएंगे

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य विनय कुमार के पहले आगमन पर एस आर प्लाजा, भुजौति में भव्य स्वागत किया।

भाजपा ने विनय कुमार का भव्य स्वागत, कहा—आंबेडकर के सपनों का भारत बनाएंगे

केटी न्यूज़/मऊ

मऊ: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सदस्य विनय कुमार के पहले आगमन पर एस आर प्लाजा, भुजौति में भव्य स्वागत किया। विनय कुमार ने स्वागत से अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक कर्ज है, जिसे वे ब्याज सहित लौटाएंगे। उन्होंने भाजपा को एक ऐसा दल बताया, जहाँ पिछली सीट पर बैठने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी के सहयोग से मुख्य अतिथि बन सकता है। उन्होंने कहा, "भाजपा का मूल नारा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' है। अगर छुआछूत अपराध है, तो अन्य कोई भी अपराध इससे परे नहीं है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने का सबसे बड़ा लाभ अनुसूचित समाज को मिला है, और आज वे पूरे दमखम से भारत माता के साथ खड़े हैं।"

पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राजभर ने कहा कि अनुसूचित समाज को आगे बढ़कर बाबा भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष की मौकापरस्ती और तुष्टिकरण की राजनीति की निंदा की और अनुसूचित वर्ग के युवाओं से अपील की कि वे साजिशों को समझें और संविधान को मजबूती दें। पूर्व विधायक विजय राजभर ने बाबा साहब आंबेडकर को हमारे समाज का प्रेरणास्रोत बताया। 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुब्बा राव भारती ने की, जबकि संचालन सुदामा निराला ने किया। इस अवसर पर विजय राजभर, इंद्रदेव प्रसाद, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, मुन्ना राजभर, भारतभीम चौहान, आनंद सिंह रैकवार, राघवेंद्र राय शर्मा, ज्योति सिंह, अखिलेश राजभर, और जुलकरनयन अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।