Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

शराबकांड के बाद सरकार और प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई: रणधीर

जदयू के प्रदेश महासचिव और पूर्व छपरा विधायक रणधीर सिंह ने कहा है कि सीवान और छपरा जिलों में जहरीली शराब से हुई कुछ मौतें अत्यंत दुखद हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

शराबकांड के बाद सरकार और प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई: रणधीर

केटी न्यूज़ / छपरा

जदयू के प्रदेश महासचिव और पूर्व छपरा विधायक रणधीर सिंह ने कहा है कि सीवान और छपरा जिलों में जहरीली शराब से हुई कुछ मौतें अत्यंत दुखद हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस मामले में सरकार पूरी तरह सख्त है, और प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित तथा लाइन हाजिर किया गया है। 

फिर भी, मैं सारण प्रशासन से मांग करता हूँ कि जो लोग जहरीली शराब के निर्माण में मिलीभगत कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मैं आम जनता से भी अपील करता हूँ कि शराबबंदी जनहित में उठाया गया एक बड़ा कदम है। कृपया किसी भी तरह का शराब का सेवन न करें और शराब विक्रेताओं की सूचना सरकार के टोल-फ्री नंबर पर दें, ताकि हम अपने सामाजिक दायित्व को निभा सकें और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बच सकें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।