चुनाव लड़ने का मेरा एक ही लक्ष्य काराकाट जनता का पूरा हो सपना - पवन सिंह

चुनाव लड़ने का मेरा एक ही लक्ष्य काराकाट जनता का पूरा हो सपना - पवन सिंह

जनसंपर्क अभियान में लोगों का उमड़ा जनसैलाब

जनता से अधूरी विकास कार्य को पूरा करने का किया वादा 

केटी न्यूज/काराकाट (रोहतास)

काराकाट प्रखंड क्षेत्र में काराकाट संसदीय क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी गायक सह अभिनेता पवन सिंह ने एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान कर लोगों से विकास का किया वादा। जहां अभियान तहत काराकाट जनता से अपना आशीर्वाद मांगते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

वही देखा जाए तो अन्य प्रत्याशियों के अपेक्षा पवन सिंह के जनसंपर्क अभियान में लोगों की जनसैलाब उमड़ रही है। बता दें कि काराकाट प्रखंड के गोडारी, बुढ़वल, अमौरा, किरही, सोनवर्षा,सकला, दुआरी, मुंजी, मोहनपुर, काराकाट,जयश्री, मोथा,इटवां में जनसंपर्क  किया। जिसमें युवाओं की टोली ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। बताया जाता है

कि जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। वही लोगों से संपर्क करते हुए पवन सिंह ने बताया कि विगत लंबे समय से अधूरी पड़ी काराकाट लोकसभा में विकास कार्य को पूरा कर जनता के बीच एक ऐतिहासिक विकास कार्य की गाथा लिखूंगा। मौके कर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सह मुखिया काराकाट पंचायत योगेंद्र सिंह, गुड्डू दुबे, मंजेश सिंह, शंभु सिंह, बुटन बाबा, रोहित सिंह, सुमित सिंह,शारदा सिंह, अभय सिंह, पप्पू कुमार सिंह सहित हजारों समर्थक थे।