Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

"बिक्रमगंज में जिलाधिकारी ने नोनहर पंचायत के विकास कार्यों की की समीक्षा, मुख्यमंत्री के आगामी दौरे की तैयारी"

बिक्रमगंज (रोहतास): बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पंचायत में शुक्रवार को रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीडीसी विजय कुमार पांडे, बीपीआरओ शालिनी चौतर्वेदी और बीडीओ अमित कुमार भी उपस्थित थे।

"बिक्रमगंज में जिलाधिकारी ने नोनहर पंचायत के विकास कार्यों की की समीक्षा, मुख्यमंत्री के आगामी दौरे की तैयारी"

केटी न्यूज/रोहतास  

बिक्रमगंज (रोहतास): बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पंचायत में शुक्रवार को रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दौरा किया। इस दौरान उनके साथ डीडीसी विजय कुमार पांडे, बीपीआरओ शालिनी चौतर्वेदी और बीडीओ अमित कुमार भी उपस्थित थे। टीम ने नोनहर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का जायजा लिया।

बिहार दौरे के तहत, रोहतास जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन प्रस्तावित है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आगामी 15 दिसंबर को चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर गांव में निर्धारित है, जबकि नोनहर में उनके आगमन की संभावना 27 दिसंबर को जताई जा रही है। इसी क्रम में अधिकारियों का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान सात निश्चय योजना के तहत पार्ट-1 और पार्ट-2, जल जीवन हरियाली और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों और लाभुकों के साथ चर्चा करेंगे।

नोनहर पहुंची जिलाधिकारी उदिता सिंह ने पंचायत सरकार भवन, जल टावर, गली-नाली और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। पिछले साल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नोनहर में प्रस्तावित था, जिसके लिए यहां विकास कार्य तेजी से चलाए गए थे, लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो गया और कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। अब संभावना जताई जा रही है कि यदि मुख्यमंत्री का दौरा नोनहर में होता है, तो विभागीय स्तर पर अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए गति लाई जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।