Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

बाल श्रम उन्मूलन के लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक, छापामारी और जागरूकता अभियान पर जोर

डीएम की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित धावा दल को थाने के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बाल श्रम उन्मूलन के लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक, छापामारी और जागरूकता अभियान पर जोर

केटी न्यूज़/छपरा

डीएम की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित धावा दल को थाने के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां बाल श्रम से संबंधित अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहां नियमित छापेमारी करने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी अमन समीर ने छापेमारी के दौरान रेस्क्यू किए गए बाल श्रमिकों के बयान की वीडियोग्राफी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यदि किसी नियोजक द्वारा बाल श्रमिकों का शोषण या उनके खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फॉलो अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सारण जिले के बाल श्रमिकों के रिहैबिलिटेशन की नियमित निगरानी करने को कहा गया।

बाल श्रम के अधिक नियोजन वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। ऐसे प्रतिष्ठानों, जैसे ईंट भट्ठा और होटल, जहां बाल श्रम के मामले अधिक हैं, के संचालकों के साथ बैठक कर बाल श्रम कानून की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, सिविल कोर्ट के प्रतिनिधि और एनजीओ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।