Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

दीपावली की जगमगाहट और छठ महापर्व की आस्था के बीच डुमरांव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को डुमरांव थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

__ डुमरांव थाने में शांति समिति की बैठक में पर्वों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, पूजा स्थलों और छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर बनी रणनीति

केटी न्यूज/डुमरांव।

दीपावली की जगमगाहट और छठ महापर्व की आस्था के बीच डुमरांव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को डुमरांव थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

बैठक में बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा तथा नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।बैठक में पूजा स्थलों और छठ घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से अपने-अपने स्तर पर भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

प्रशासन ने खास तौर पर अफवाहों और असामाजिक गतिविधियों को लेकर लोगों को सतर्क किया। कहा गया कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर लोग खुद प्रतिक्रिया देने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें। सोशल सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से भी सतर्क रहने की जरूरत बताई गई।अधिकारियों ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, बैठक में शामिल पूजा समितियों और गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारा कायम रखते हुए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।