Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

नो-एंट्री तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह ट्रकों से 10,500 रुपये वसूला जुर्माना

शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर रखने और नो-एंट्री व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नो-एंट्री के बावजूद निर्धारित समय में शहर की सड़कों पर भारी वाहनों को लेकर पहुंचने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

नो-एंट्री तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह ट्रकों से 10,500 रुपये वसूला जुर्माना

नो-एंट्री तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह ट्रकों से 10,500 रुपये वसूला जुर्माना

केटी न्यूज/डुमरांव।

शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर रखने और नो-एंट्री व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नो-एंट्री के बावजूद निर्धारित समय में शहर की सड़कों पर भारी वाहनों को लेकर पहुंचने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करते पकड़े गए छह ट्रकों से कुल 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।पुलिस की इस कार्रवाई से नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नो-एंट्री का पालन करना अनिवार्य है।

नो-एंट्री तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह ट्रकों से 10,500 रुपये वसूला जुर्माना

बावजूद इसके कुछ ट्रक चालक नियमों की अनदेखी कर वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करा रहे थे।स्थानीय पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों को पूर्व में भी नो-एंट्री के नियमों की जानकारी दी जाती रही है और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद उल्लंघन की शिकायतें सामने आने पर कार्रवाई तेज की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले छह ट्रकों को पकड़ा और उनसे निर्धारित जुर्माना वसूला।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासकर नो-एंट्री के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी परिस्थिति में राहत नहीं दी जाएगी।

नो-एंट्री तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, छह ट्रकों से 10,500 रुपये वसूला जुर्माना

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।