ग्रामीण प्रतिभाओं ने प्रमंडल में लहराया परचम, फुटबॉल चैंपियन बना नागपुर हाई स्कूल

ग्रामीण परिवेश में पलने-बढ़ने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर एक बार फिर साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। प्लस टू जीएम हाई स्कूल, नागपुर की फुटबॉल टीम ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

ग्रामीण प्रतिभाओं ने प्रमंडल में लहराया परचम, फुटबॉल चैंपियन बना नागपुर हाई स्कूल

__ जीत के बाद विद्यालय पहुंचे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, प्रधानाध्यापक ने कहा- मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेंगे ग्रामीण प्रतिभाएं

केटी न्यूज/राजपुर

ग्रामीण परिवेश में पलने-बढ़ने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर एक बार फिर साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। प्लस टू जीएम हाई स्कूल, नागपुर की फुटबॉल टीम ने प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता को ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

प्रमंडल स्तर पर जीत का परचम लहराने के बाद जब विजेता टीम विद्यालय पहुंची, तो परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने अपनी टीम की सफलता पर खुशी जाहिर की।