केसठ-चौगाई में महागठबंधन के पक्ष में विशाल जनजुटान, सोनू राय को जिताने की अपील
स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में केसठ एवं चौगाई प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और महागठबंधन कार्यकर्ताओं का एक विशाल जनजुटान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि संचालन राजद प्रखंड चौगाई के नागेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत के साथ हुई।


केटी न्यूज/केसठ।
स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में केसठ एवं चौगाई प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और महागठबंधन कार्यकर्ताओं का एक विशाल जनजुटान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि संचालन राजद प्रखंड चौगाई के नागेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत के साथ हुई।अपने अध्यक्षीय संबोधन में गामा पहलवान ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व विधान परिषद सदस्य लालदास ने सदन में उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप आज मानदेय में वृद्धि और प्रखंड मुख्यालयों पर प्रतिनिधि हॉल की व्यवस्था संभव हो सकी।

वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एक ओर समाज को बांटने वाली शक्तियां हैं, तो दूसरी ओर समाजवादी विचारधारा है, जिसका नेतृत्व लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं ने किया है। उन्होंने पंचायत व्यवस्था में अधिकार दिलाने को लेकर वर्ष 2001 के फैसलों का भी जिक्र किया।

सभा को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास, अपने अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय को भारी मतों से विजयी बनाएं।इस अवसर पर पूर्व विधायक संदेश बिजेन्द्र यादव, बद्री सिंह, अखिलेश यादव, शारदा देवी, राजेश पूर्व प्रमुख, चौगाई,बसंत मुखिया कमल सिंह, मर्सिया पंचायत के मुखिया मनोज तत्वा, सुदर्शन मास्टर, संतोष मुखिया, रामेश्वर सिंह, अवधेश यादव बोकारो एवं कन्हैया सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

