आज डुमरांव में आयेगें नीतीश कुमार रैली से गर्माएगी सियासत

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी अब डुमरांव में अपने पूरे शबाब पर दिखनी शुरू हो गई है। एनडीए की ओर से चुनावी अभियान को धार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को डुमरांव पधार रहे हैं। राज हाई स्कूल मैदान में होने वाली इस विशाल जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री स्थानीय मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की तैयारी में हैं।

आज डुमरांव में आयेगें नीतीश कुमार रैली से गर्माएगी सियासत

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी अब डुमरांव में अपने पूरे शबाब पर दिखनी शुरू हो गई है। एनडीए की ओर से चुनावी अभियान को धार देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को डुमरांव पधार रहे हैं। राज हाई स्कूल मैदान में होने वाली इस विशाल जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री स्थानीय मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की तैयारी में हैं।

जनसभा दोपहर दो बजे प्रस्तावित है। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार को विकास की नई दिशा दी है और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में जो परिवर्तन आया है, उसकी मिसाल पूरे देश में दी जाती है। जीविका प्रोजेक्ट समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक आधार मिला है।

राहुल सिंह का दावा है कि इसी भरोसे और विश्वास के साथ आगामी जनसभा में महिलाओं की भागीदारी अभूतपूर्व रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और इस चुनाव में भी डुमरांव की जनता एनडीए के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित करेगी।

सभा के मद्देनजर मैदान में मंच निर्माण से लेकर पंडाल और सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता बरतते हुए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जनसभा डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रचार अभियान को नई गति देगी। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद सियासी समीकरण किस ओर करवट लेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।