Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव के पास हाई-वे के दक्षिण तरफ पानी से भरे पोखरे में डूबने से सायंकाल एक 12 वर्षीय बालक मंजीत कुमार की डूबने से मौत हो गई। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया।

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

घटना की जानकारी होते ही घर में मातम व बस्ती में सन्नाटा पसरा

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव के पास हाई-वे के दक्षिण तरफ पानी से भरे पोखरे में डूबने से सायंकाल एक 12 वर्षीय बालक मंजीत कुमार की डूबने से मौत हो गई। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर ने बालक को अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिज‌न शव को लेकर वापस घर चले आए।घटना के बाद मां शीला देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि घटना की जानकारी होने के बाद ताड़ीघाट स्थित दलित बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है।

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

मृत बालक के पिता उमेश राम ने बताया कि उसकी एक पुत्री एवं दो पुत्र थे। जिसमें मंजीत कुमार दूसरे नंम्बर पर था। वह गांव पर ही एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पिता ने बिलखते हुए बताया कि आज शाम वह खेलने की बात कहकर जाने लगा। जिस पर उसे उसकी मां एवं खुद उन्होंने मना किया। मगर मंजीत ने दोनों की बात को अनसुना करते हुए जल्द घर आने की बात कहते हुए खेलने निकल गया।

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

बताया कि काफी देर होने पर भी जब उनका बेटा घर नहीं लौटा तो वह खोजने निकल पडे। पिता ने बताया कि इसी दौरान उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि उनका पुत्र पानी से भरे पोखरे में डूब गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। बताया कि उसके बाद 112 डायल पुलिस उनके पुत्र को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

घर से खेलने निकला बालक पानी से भरे पोखर में डूबने से मौत

पिता ने बिलखते हुए बताया कि उनका मृत पुत्र पढने में काफी होनहार होने के साथ ही चंचल स्वभाव का था। बताया कि वह हमेशा कहता था कि बड़ा होकर पढ़ लिखकर परिवार व गांव का नाम रौशन करूंगा। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि डूबे किशोर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। बताया कि उसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए। कहा कि अगर परिज‌न पोस्टमार्टम कराना चाहेगें तो पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।