Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

केटी न्यूज/गाजीपुर। 

करंडा थाना अंतर्गत चहारन चट्टी तिराहे के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के खिजिरपुर निवासी विकास राम (19) पुत्र सुभाष राम शनिवार को चोचकपुर से आ रहा था, तभी चहारन चट्टी सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य साथी घायल हो गया।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 

तीन भाइयों में सबसे छोटा था विकास

सड़क हादसे में मृत विकास अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के भाई शैलेश व कैलेंश के आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा था। उधर मृतक की मां नीलम देवी व तीन बहनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 

थानाध्यक्ष रामसजन ने बताया कि घटना के बाद घायल युवक की हास्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरा से खंगाला जा रहा है।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।