Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जिले के चार दोस्तों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ नेपाल

जिले के चार दोस्तों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ नेपाल


- मृतकों में चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल, चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर, अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा और धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा शामिल
केटी न्यूज/गाजीपुर
नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें से पांच लोग भारत के हैं। जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सभी युवक एक साथ 12 जनवरी को वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुए थे।  हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। गाजीपुर के सोनू जायसवाल हादसे के वक्त फेसबुक पर लाइव थे। पहले वह विमान के अंदर और बाहर का सीन दिखाते हैं। इस दौरान विमान में सभी यात्री खुश नजर आ रहे हैं। कुछ सेंकेड बाद विमान हवा में गोते खाने लगती है। अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं और प्लेन क्रैश हो जाता है। इस दौरान चीखपुकार की आवाज भी आती है।

जिले के चार दोस्तों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ नेपाल


गाजीपुर जिले के चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल (28), चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (28), अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा  (23) और धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) मित्र थे। 12 जनवरी को अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक सिंह कुशवाहा एक साथ वाराणसी के सारनाथ पहुंचे।

जिले के चार दोस्तों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ नेपाल

वहां से सोनू जायसवाल को साथ लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए। चारों ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट पकड़ी, लेकिन विमान खराब मौसम की वजह से पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शाम करीब पांच बजे बरेसर थाने पर चारों युवकों के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिससे कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। हालांकि इस दौरान परिजनों की चीख पुखार से माहौल गमगीन हो गया था। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।