Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्‍कर, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्‍कर, पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/ गाजीपुर

 देवकली पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात एक कार में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पति -पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ग्राम सुकी जिला बैशाली बिहार निवासी धीरज कुमार अपने पत्नी मोनी व अपने मित्र आलोक के साथ कार से प्रयागराज अपने बेटे के पास जा रहे थे। तभी देवकली पेट्रोल पंप के पास कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस$ पास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां मोनी देवी (40) की मौत हो गई।

जबकि धीरज (45) व आलोक कुमार (35) बुरी तरह से घायल होकर कराह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सैदपुर स्वस्थ्‍य केंद्र पहुंचाई, जहां रास्ते में दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घर वालों को घटना की सूचना दिए। सूचना मिलने पर लोग घर पहुंचे। इस संबंध में थानाध्‍यक्ष नंदगंज ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।