Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

स्कार्पियो की जद में आने से चाची व भतीजा की मौत

स्कार्पियो की जद में आने से चाची व भतीजा की मौत

चाची का उपचार करा कर बाइक से लौटते समय हुआ हादसा

केटी न्यूज/ गाजीपुर

शहर कोतवाली के नसीरपुर चौराहा के पास स्कार्पियों की जद में आने से बुधवार की रात बाइक सवार चाची- भतीजा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते -बिलखते कोतवाली पहुंच गए। परिजनों के रोने से गांव में मातम पसर गया। नंदगंज के सिहोरी गांव निवासी सुदामा (28) अपनी चाची अर्चना (34) को उपचार के लिए बाइक से हंसराजपुर लेकर आए थे। दवा लेकर देर शाम करीब 7.30 बजे दोनों जैसे ही नसीरपुर चौराहा के पास वाराणसी से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों ने बाइक में धक्का मारो दिया। हादसे में बाइक सवार चाची और भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर स्कार्पियों डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब -तक चालक एवं सवार लोग स्कार्पियों छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते बिलखते कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता रामबदन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश चल रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।