Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

भीषण हादसे के बाद एक घंटे तक हाई-वे जाम रहा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

केटी न्यूज/गाजीपुर

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

गाजीपुर -वाराणसी फोरलेन हाइ-वे पर रामपुर माझां थाने के देवकली बस स्टैंड के समीप एक बेकाबू ट्रक (टेलर) ने ट्रैक्टर- ट्राली में भीषण टक्कर होने से देवकली निवासी सोलू अहमद (15) पुत्र भुवर अहमद की तत्काल घटना स्थल पर मौत हो गई।  हादसे में शाहिद (30), सेराज अहमद (28) सहित ट्रैक्टर पर सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

उधर घटना में ट्रक चालक राजकुमार (40) को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। ट्रक मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली का है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाइ-वे जाम रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया। बताते चलें कि रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम से बारात कुर्बानसराय ग्राम में गई थी। दहेज का सामान लाद कर ट्रैक्टर-ट्राली निंदोपुर गांव लौट रही थी।

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

देवकली बस स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्राली पर बैंड बाजा बजाने वालों को उतारने के लिए रूका गया। इसी बीच गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पर बैठे लोग डिवाडर पर गिर गए, जबकि सोलू के सड़क पर गिर जाने से उसका सिर बुरी तरह फट गया। उसने तत्काल घटना स्थल पर ही दम तोङ दिया। ट्रक चालक वाहन में फंसने से बुरी तरह घायल हो गया।

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर- ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, कई जख्मी

उसे किसी तरह तोड़कर बाहर निकाला गया।इलाज के लिए सैदपुर हास्पीटल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर मांझा व  नंदगंज के थानाध्यक्ष गजेंद्र राय, जीतबहादुर सिंह, राकेश पाल, कृष्ण प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।