Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

शस्त्र पूजा के दौरान अवैध हथियार से चली गोलियां, दो जख्मी

शस्त्र पूजा के दौरान अवैध हथियार से चली गोलियां, दो जख्मी

- उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई और पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की घटना 

- प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले में रविवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान अलग-अलग गांवों में अवैध हथियार से अवैध हथियार से गोली चल गयी। उसमें एक पैक्स अध्यक्ष की भतीजी सहित दो बच्चे जख्मी हो गए। उनमें एक के पेट जबकि दूसरे के थाई में गोली लगी है। दोनों का इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई और पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में हुईं है। घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्व. हरेराम सिंह का 14 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार और पीरो के जमुआंव गांव निवासी मुन्ना कुमार पांडेय की 10 वर्षीया पुत्री आयुषी कुमारी। इनमें आयुषी कुमारी पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय की भतीजी बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से स्थानीय थानों में प्राथमिकी दर्ज करा छानबीन शुरू कर दी गयी है। 

शस्त्र पूजा के दौरान अवैध हथियार से चली गोलियां, दो जख्मी

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान दोनों घरों में परिजनों द्वारा अवैध हथियार की पूजा की जा रही थी। तभी एक्सीडेंट फायर हो गया। उसमें दोनों बच्चों को गोली लग गयी। दोनों का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इधर, बच्चों का इलाज कर रहे डाॅक्टर विकास सिंह ने बताया कि बच्ची को गोली पेट के बीच में लगी थी, जो आरपार हो गई है। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। बच्चों की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है। वहीं किशोर के बाएं जांघ में गोली लगी है। उससे पैर की खून की नली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है ।उसका खून भी काफी बह गया है। मरीज की स्थिति काफी खराब है। डेमेज खून की नली को रिपेयर कर दिया गया है।

तकिये के नीचे रखा था पिस्टल :

शस्त्र पूजा के दौरान अवैध हथियार से चली गोलियां, दो जख्मी

इधर, गोली से जख्मी जमुआंव गांव निवासी आयुषी कुमारी का कहना था कि उसके कमरे में तकिया के नीचे बंदूक रखा था। उसकी छोटी बहन ने उसे उठा लिया था। उसके हाथों में बंदूक देख वह उससे छीन रही थी। उसी दौरान गोली चल गयी और उसके पेट में जा लगी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हालांकि उसके परिजन उस मामले में कुछ भी बताने से बचते रहे। वहीं, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में फायरिंग की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशोर एक अन्य दोस्त अवैध हथियार के साथ बैठा थे। दोनों  हथियार रखने को लेकर आपस में छीना-छपटी करने लगे। उसी दौरान  हथियार का ट्रिगर दब गया और गोली उसके जांघ पर जा लगी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हालांकि गोली चलने का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गयी है।‌

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।