अधिकारियों ने प्रखंड पशु चिकित्सालय का किया जांच
केटी न्यूज/केसठ। जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश के आलोक में प्रखंड के स्थानीय पशु चिकित्सालय का जांच सोमवार को स्थानीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जांच कमेटी में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम पटेल शामिल थे।
जांच के दौरान पाया गया कि एंबुलेंस की संख्या एक, पशु एंबुलेंस डॉक्टर रजत कुमार, स्टाफ पैरावेट चिकित्सक अशोक कुमार सिंह, ड्राइवर संतोष पाल हैं। इस क्रम में अधिकारियों द्वारा जांच क्रम में पाया गया कि 3 मार्च को 15, 5 मार्च को 17, 6 मार्च को 16, 7 मार्च को 17 एवं 9 मार्च को 15 पशुओं का इलाज हुआ है। साथ ही दवाइयां उपलब्ध पाया गया इस तरह से अधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच किया गया, और जांच प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विकास समन्यव एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विगत 29 दिसंबर को आहूत की गई थी। जिसमें पशु एंबुलेंस डॉक्टर स्टाफ एवं दवाइयां के नहीं रहने आदि शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर जिला के वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच किया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम पटेल ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड पशु चिकित्सालय का जांच किया गया और जांच प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराया गया।
