हरियाली से भविष्य संवारने निकले युवा, पौधरोपण अभियान से दिया प्रकृति बचाने का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डुमरांव में युवाओं ने पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर सक्रिय समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया।

हरियाली से भविष्य संवारने निकले युवा, पौधरोपण अभियान से दिया प्रकृति बचाने का संदेश

__ डुमरांव में युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डुमरांव में युवाओं ने पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर सक्रिय समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान युवाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर “पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ” और “हरियाली है तो खुशहाली है” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अजय राय ने उपस्थित युवाओं को पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई।

अजय राय ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के अस्तित्व के लिए भी खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि यह पृथ्वी के सौंदर्य और जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई तो कर रहे हैं, लेकिन उसी अनुपात में नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में पर्यावरण संकट और गंभीर हो सकता है। ऐसे में सामूहिक प्रयास से ही प्रकृति और मानव जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।पौधरोपण अभियान में उत्तम उर्फ छोटू राय, अर्जुन श्रीवास्तव, टनु राय, लड्डू सिंह और आकाश राय सहित कई युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान युवाओं ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।