जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से दिल्ली में मिले डुमरांव के पूर्व विधानसभा प्रभारी, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर हुई चर्चा
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मंथन तेज हो गया है। इसी क्रम में जदयू नेता एवं डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की।

__ जदयू संगठनात्मक मुद्दों पर संजय झा से रवि उज्जवल कुशवाहा की हुई मुलाकात
केटी न्यूज/डुमरांव।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मंथन तेज हो गया है। इसी क्रम में जदयू नेता एवं डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रभारी रवि उज्जवल कुशवाहा ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। उनके आवास पर हुई इस मुलाकात में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान विशेष रूप से संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की गतिविधियों को पंचायत और बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रवि उज्जवल कुशवाहा ने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और कार्यकर्ताओं की स्थिति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को अवगत कराया।

साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक पहल पर भी चर्चा की गई।संजय झा ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय आवश्यक है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।वहीं, रवि उज्जवल कुशवाहा ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने पर भी जोर दिया गया।राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा आने वाले दिनों में संगठनात्मक स्तर पर दिखाई दे सकती है। मुलाकात के दौरान पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार हुआ।

